Friday 8 July 2016

रहा आयते पूछ, सुना पाये ना भोले

चिमटा अब लाता नहीं, माँ के लिए हमीद।
ऑटोमैटिक गन चला, रहा मनाता ईद।

रहा मनाता ईद, खरीदे थे हथगोले।
रहा आयते पूछ, सुना पाये ना भोले।

देता गर्दन काट, उन्हें झट देता निपटा।
ईदगाह में जाय, ख़रीदे काहे चिमटा।।

3 comments:

  1. प्रणाम सर....
    सत्य कहा आपने....

    ReplyDelete
  2. आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार (09-07-2016) को "आया है चौमास" (चर्चा अंक-2398) पर भी होगी।
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete