Tuesday 12 November 2013

सोना सोना स्वप्न, हुई शामिल दिल्ली भी-


बिल्ली को चुहिया मिली, कभी हुई थी दफ्न |

शेखचिल्लियों की चली, सोना सोना स्वप्न |


सोना सोना स्वप्न, हुई शामिल दिल्ली भी |

राजनीति-विज्ञान, लपलपा जाती जीभी |


देखे सारा विश्व, उड़ाये रविकर खिल्ली |

भूली गीता मर्म, शेख-चिल्ली की बिल्ली ||


3 comments: