Monday 3 October 2011

सुपुत्री मनु को जन्मदिन की बधाई : 4 अक्टूबर

लड़का-लड़की में भले, भेद हैं करते कस ?

आश्विन की तिथि पञ्चमी, रहा नवासी वर्ष,
बहन शिवा की आ गई,  हर्ष  चरम  उत्कर्ष  |

हर्ष  चरम  उत्कर्ष, शीघ्र  ही  लगी  डोलने,
ताला - चाभी  फर्श,  पेटिका  लगी खोलने |

कह रविकर हरसाय, ख़ुशी से बीते हरदिन,
माता की नवरात, मास फलदायक आश्विन ||


भाई के संग में शुरू ,  किया   पढाई  कर्म  |
सीखे  थोड़ी  देर  से,  पर  भूले  न  मर्म | 

पर  भूले  न  मर्म, शिवा को टक्कर देती |
सीखी बाइक कार, कदम न पीछे लेती |

स्वस्ति-मेधा बहन, सिखा के खुब हरसाई |
प्यार हृदय में गहन, शिवा सा पाई भाई ||
File:Nit-durgapur.jpg
NIT, D 

राष्ट्रीय   संस्थान  में,   भाई  इलहाबाद,
जीवन में पहली दफा,  था गहरा अवसाद |

था गहरा अवसाद, पीलिया को  भी झेली ,
मैं एडमिट वेलूर, साल इक पढ़ी अकेली  |

माँ का पा आशीष, किया श्रम इम्तिहान में,
एडमिट  दुर्गापुर,   राष्ट्रीय  संस्थान  में ||
 july-2012

 
SHIVA  दुबई V
 
Swasti- Medha, Rachna Sharma, Rupal Srivastava 
at BIET, Jhansi 
भाई टी सी आय एल, बहन है टी सी यस | 
लड़का-लड़की में भले, भेद हैं करते कस ?  
 
भेद हैं करते कस, साथ खूब क्रिकेट खेली | 
भाई की है  दोस्त, बहन की बड़ी सहेली | 
 
मात-पिता हम देत, खूब आशीष बधाई | 
स्वस्ति-मेधा बहन, शिवा सा प्यारा भाई ||
Telecommunications Consultants India Limited
         (A Government of India Enterprise)
IS/ISO 9001 2000
T C S 

26 comments:

  1. लड़का -लड़की में भेद संकीर्ण मानसिकता वाले के करते हैं.... बहुत बढ़िया लगी आपकी यह प्यार भरी चित्रमयी फुहार....
    बिटिया मनु को मेरी ओर से जन्मदिन के साथ ही उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनायें..

    ReplyDelete
  2. मेरी शुभकामनाएँ साथ है, मनु की मन की मुराद पूरी हो, सदा खुश रहे, परिवार महकता रहे। माँ के साथ, पिता के साथ।

    ReplyDelete
  3. खुशी से मनाइए। बेहतर जीवन की कामना।

    ReplyDelete
  4. बहुत-बहुत आभार आपका ||
    >
    > मनु तो है लखनऊ में, दुबई शिवा प्रवास |
    > स्वस्ति झाँसी में पढ़े, मैं धनबाद निराश ||
    >

    ReplyDelete
  5. आप सबको बहुत बहुत बधाई।

    ReplyDelete
  6. चर्चा मंच परिवार की ओर से हार्दिक बधाई!
    --
    आपकी इस उत्कृष्ट प्रविष्टी की चर्चा आज के चर्चा मंच पर भी की गई है!
    अधिक से अधिक लोग आपके ब्लॉग पर पहुँचेंगे तो चर्चा मंच का भी प्रयास सफल होगा।

    ReplyDelete
  7. आपका हर अंदाज़ निराला होता है। भाया यह भी।
    बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  8. मनु बिटिया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई|
    पग-पग पर सफलता सभी बच्चों के कदम चूमें|

    ReplyDelete
  9. कल तो अग्रिम बधाई थी, आज साक्षात शुभकामनाएँ। खुश रहे,

    ReplyDelete
  10. बड़े खुबसूरत और प्यारे अंदाज में आपने बर्थ डे विश किया है मनु को...
    उसे उज्जवल भविष्य हेतु स्नेहिल शुभकामनाएं...

    ReplyDelete
  11. मनुजी को जन्मदिन की बहुत -बहुत बधाई

    ReplyDelete
  12. जन्म दिन की बहुत बहुत शुभ कामनाएँ
    तुम जियो हजारों साल साल के दिन हों पचास हजार

    ReplyDelete
  13. मनु को जन्मदिन की हार्दिक बधाई...शुभकामनाएँ

    ReplyDelete
  14. Darshan Kaur darshan.kaur57@gmail.com to me
    show details 5:11 AM (4 hours ago)
    बहुत -बहुत आभार रवि जी ...बिटियाँ को अनेको शुभकामनाए ... जनम दिन मुबारक हो ..

    ReplyDelete
  15. यूँ ही फलता-फूलता रहे आपका बगिया ..शुभकामनायें...

    ReplyDelete
  16. बिटिया रानी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं..

    ReplyDelete
  17. मनु बेटी को बहुत-बहुत जन्म-दिन की मुबारक दें !
    सदा खुश और स्वस्थ रहें !
    आशीर्वाद !
    बहुत सारी शुभकामनाएँ !

    ReplyDelete
  18. बिटिया मनु को मेरी ओर से जन्मदिन के साथ ही उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनायें...
    लड़का -लड़की में भेद संकीर्ण मानसिकता वाले के करते हैं.... बहुत बढ़िया लगी आपकी यह प्यार भरी चित्रमयी फुहार...

    ReplyDelete
  19. मनु बिटिया को हार्दिक शुभकामनायें ...आपको सपरिवार हार्दिक मंगल कामनाएं ...सादर अभिनन्दन !!!

    ReplyDelete
  20. मात-पिता हम देत, खूब आशीष बधाई |
    स्वस्ति-मेधा बहन, शिवा सा प्यारा भाई ||
    good expression.happy dasahra.

    ReplyDelete
  21. मनु को मेरी ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें.

    ReplyDelete
  22. सबसे पहले तो मनु जी को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ईश्वर से प्रार्थना है की उनके जीवन में हमेशा खुशियाँ ही खुशियाँ बनी रहे जिन्हें आप जैसे उच्च विचार वाले पालक मिले हैं
    दिनकर भैया आप के विचार पढ़े पढ़ कर बहुत खुशी हुयी धन्यवाद आपको
    आप सभी को दीपोत्सव(दीपावली) की अग्रिम शुभकामनाएं....
    सभी मित्रों से अनुरोध है की अब मेरा ब्लाग फेसबुक पर भी है कृपया जरुर अनुसरण करे अगर आपको मेरा ब्लाग पसंद हो तो जरुर लाइक करें(फालो मी)लिंक नीचे है
    मित्र-मधुर परिवार
    MADHUR VAANI
    MITRA-MADHUR

    ReplyDelete
  23. लड़का लड़की में भेदभाव करना हमारे समाज की संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक है। बधाई !

    ReplyDelete
  24. काव्यात्मक परिवार सुखी परिवार सलामत रहे .

    ReplyDelete
  25. भैया झोली भर हम लाये सुन्दर सा आशीष
    पर पहुंचे हैं पास तक गए पांच दिन बीत
    फिर अवसाद कभी न आये ना कोई भी रोग सताए
    मनु मानव का धर्म निभाए दुनिया को सिखलाये
    चाँद पूर्णिमा सा खिलकर ये रोशन जग को करती जाए
    जहाँ हैं रविकर रोशन घर हो
    स्वस्ति सदा करे कल्याण
    मेधा बुद्धि विवेक सदा दे
    पूरण हो सब सगरे काज
    शिव ही जब हों भाई उसके
    कमी कौन है जीवन माहि
    मनु की माँ और नमन पिता को
    लायक सभी बनाये आज
    हम भी चलते पीछे उनके
    काका भ्रमर भुलायो नाही
    जय माता दी
    शुक्ल भ्रमर ५

    ReplyDelete