Friday 10 January 2014

जाय भाड़ में देश, भाड़ में जाए दिल्ली-

मुफ़्तखोर है इस देश कि जनता

ZEAL 
 ZEAL
दिल्ली की सरकार में, पी एम् केजरिवाल |
गृहमंत्री भूषण बने, ले कश्मीर सँभाल |

ले कश्मीर सँभाल, जैन की क्रान्ति गुलाबी |
राखी का कल्याण, गला बच्चे का दाबी |

जुड़े आप से लोग, तोड़ती छींका बिल्ली |
जाय भाड़ में देश, भाड़ में जाए दिल्ली ||


(1)
लोकसभा में आपकी, आई सीट पचास |
लगे पलीता ख़्वाब में, टूटे भाजप आस |

टूटे भाजप आस, विपक्षी मौका ताड़े |
आप छुवे आकास, खेल मोदी का भाड़े |

माना अनुभवहीन, मीडिया लेकिन थामे |
कर दे सत्तासीन, त्रिशंकुल लोकसभा में ||

09 DECEMBER, 2013


कुंडलियां 

लेना देना जब नहीं, करे तंत्र को बांस |
लोकसभा में आप की, मानो सीट पचास |

मानो सीट पचास,  इलेक्शन होय दुबारे |
करके अरबों नाश, आम पब्लिक को मारे |

अड़ियल टट्टू आप, अकेले नैया खेना |
सबको माने चोर, समर्थन ले ना दे ना ||

4 comments:

  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!
    --
    आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा आज शनिवार (11-01-2014) को "रोना-धोना ठीक नहीं" : चर्चा मंच : चर्चा अंक : 1489
    में "मयंक का कोना"
    पर भी है!
    --
    सूचना देने का उद्देश्य है कि यदि किसी रचनाकार की प्रविष्टि का लिंक किसी स्थान पर लगाया जाये तो उसकी सूचना देना व्यवस्थापक का नैतिक कर्तव्य होता है।
    --
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
  2. बहुत खूब सरजी !वाह वाह !

    दिल्ली की सरकार में, पी एम् केजरिवाल |
    गृहमंत्री भूषण बने, ले कश्मीर सँभाल |

    ले कश्मीर सँभाल, जैन की क्रान्ति गुलाबी |
    राखी का कल्याण, गला बच्चे का दाबी |

    जुड़े आप से लोग, तोड़ती छींका बिल्ली |
    जाय भाड़ में देश, भाड़ में जाए दिल्ली ||

    ReplyDelete
  3. बहुत खूब..अंतिम वाला तो मस्त है। ले ना दे ना का प्रयोग बढ़िया लगा।

    ReplyDelete
  4. इतनी जल्दी तो न करें आकलन..

    ReplyDelete