Wednesday 8 August 2012

देखो अड़ वाणी कहे, यह अवैध संतान -

 अब अवैध घुसपैठ पर, मत करिए अवसाद |
स्वागत वोटर का करो, बढे ताकि तादाद |
बढे ताकि तादाद, मदद दोतरफा करते |
दंगे दो भडकाय, विपक्षी असमी मरते |
खाली घर लो लूट, छूट रविकर सरकारी |
ले लो वोटर कार्ड, बने सरकार हमारी ||

बुढ़ऊ पूरे जोश में, शिला बटी  का जोश |
यह संतान अवैध है, बात बीच में खोस |
 बात बीच में खोस, कोर्ट में बोलो वानी |
आठ साल से पोस,  रहा हर हिन्दुस्तानी |
होता  बाप अवैध, वैध घुसपैठी सत्ता |
 पाप नहीं घुसपैठ, असम हो या कलकत्ता ||

देखो अड़ वाणी  कहे, यह अवैध संतान |
डी एन ए के टेस्ट से, आया नया बयान |
आया नया बयान, इधर पी एम की बोले |
यू पी ए की पोल, उधर दिल्ली में खोलें |
एन डी हारे केस, यहाँ  एन डी ए जीते |
हारे सारा देश, साल दो कैसे बीते  ??

3 comments: