Thursday 9 August 2012

सुन सुशील सन्देश, मांगते माफ़ी शिंदे-

Sushil Kumar Shinde apologises for 'filmy' dig at Jaya Bachchan in ...

फ़िल्मी दंगे क़त्ल सम, समझ असम का केस |
है सशक्त यह पटकथा, सुन सुशील सन्देश |
सुन सुशील सन्देश, मांगते माफ़ी शिंदे |
सेंसर करता बोर्ड, सीन काटे सब गंदे |
 
 रही खड़ी चुपचाप, मरे शोले में  घर-भर |
अपना रस्ता नाप, अरे फ़िल्मी घन चक्कर || 

समझी झट इस बार, तभी तो फट गुस्साई-



इत्ता गुस्सा बाप रे, अडवानी की भूल |
यू पी ए टू कह गए, दे दी जम के तूल |
दे दी जम के तूल, मीडिया समझ न पाया |
रविकर ने इस बार, उसे ऐसे समझाया |
हिंदी भाषा ज्ञान,  ख़तम की पूर्ण पढ़ाई |
 समझी झट इस बार,  तभी तो फट गुस्साई ||

रविकर फैजाबादी
My Photo
D.C.Gupta
STA, Department of Electronics Engg.
Indian School of Mines
Dhanbad
M: +918521396185

3 comments:

  1. दोनों सह -टिप्पणियाँ ,सह पोस्ट्स शानदार .

    ReplyDelete
  2. कम से कम कुछ तो समझीं :):)

    ReplyDelete
  3. वाह, सन्नाट अभिव्यक्ति..

    ReplyDelete