Saturday 16 November 2013

राज्य सभा का कर्ज, इधर मोदी भौकलवा -

वानखेड़े में राहुल

Bamulahija dot Com 






(1)
हुल्लड़ बाजी हो रही, राहुल रहे विराज |
सचिन हुवे आउट चलो, रैली में ले आज |

रैली में ले आज, बैट का देखें जलवा |
राज्य सभा का कर्ज, इधर मोदी भौकलवा |

मोदी मोदी शोर, भीड़ कर बैठी फाउल |
मौका अपना ताड़, भाग लेते हैं राहुल ||

(2)
चौका या छक्का नहीं, बड़ा देश परिवार |
मौका पा धक्का लगा, कर दे बेड़ा पार |

कर दे बेड़ा पार, वानखेड़े की गोदी |
अनायास ही शोर, हो रहा मोदी मोदी |

पूरे दो सौ टेस्ट, ऐतिहासिक था मौका |
सचिन नहीं वह और, लगाया जिसने चौका ||

5 comments:

  1. बहुत खूब सर जी , क्या बात है

    ReplyDelete
  2. रविकर जी आपने छक्का मार दिया ,बहुत बढ़िया !
    नई पोस्ट मन्दिर या विकास ?
    नई पोस्ट लोकतंत्र -स्तम्भ

    ReplyDelete
  3. बहुत खूब ! आ. रविकर जी.

    ReplyDelete
  4. राज्य सभा का कर्ज, इधर मोदी भौकलवा

    रविकर की कुण्डलियाँ

    बड़े समझदार हो गए लोग शहज़ादे की सीरत जान गए हैं।

    ReplyDelete